राजस्थान में आज होगी भीषण बारिश, IMD का अलर्ट जारी

 | 
राजस्थान में आज होगी भीषण बारिश, IMD का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही विभाग ने आज 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

कल शनिवार को कोटा जिले के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा में दोपहर बाद हल्के बादल छाए।

मौसम के इस बदलाव से राज्य के अधिकांश शहरों का तापमान गिर गया और गर्मी से राहत रही। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पिलानी (झुंझुनूं), बीकानेर के अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री तक ​की गिरावट दर्ज हुई।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को झुंझुनूं में 6, हनुमानगढ़ के संगरिया में 1.5, जालोर, डूंगरपुर व माउंट आबू में 0.5-0.5, नागौर के मूंडवा में 1 और प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 5MM बारिश दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने बताया की पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ, जिससे हवा का पैटर्न बदला और तापमान में गिरावट हुई। कई शहरों का तापमान 1 से लेकर 5 डिग्री तक गिर गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News