Kal Ka Mousam : देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें कल का मौसम पूर्वानुमान 

Kal Ka Mausam 16 July 2026, कल का मौसम, कल 16 जुलाई का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज अब करवट लेने वाला है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जबरदस्त बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान कुछ-कुछ सामान्य हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mausam
 
चलिए जानते है कल 16 जुलाई गुरुवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

देश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में अगले 10 घंटे के अंदर बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 

इन 15 राज्यों में चेतावनी

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम 

किस तारीख को होगी बरसात -  16, 17, 18, 19 और 20 जुलाई को।

किस-किस जगह होगी बरसात - दिल्ली के अलावा NCR जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम।

40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD ने किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

किस तारीख को होगी बरसात -  16, 17 जुलाई।

किस-किस जगह होगी बरसात - लखनऊ, बाराबंकी, श्रावस्ती में भीषण बारिश, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बांदा, हमीरपुर, जालौन, फतेहपुर, महाराजगंद, गोरखपुर में भी अच्छी खासी बारिश का अलर्ट है।

30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। तूफानी हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में कल का मौसम

किस तारीख को होगी बरसात -  16, 17, 18, 19, 20 जुलाई को।

किस-किस जगह होगी बरसात - बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट है।

40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कल का मौसम

किस तारीख को होगी बरसात -  16, 17, 20 जुलाई और 2 अगस्त को।

किस-किस जगह होगी बरसात - जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर।

30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी। चेतावनी नहीं है, बल्कि खरीफ की फसलों को फायदा होगा।

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

किस तारीख को होगी बरसात -  16, 17, 18, 19 जुलाई।

किस-किस जगह होगी बरसात - नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, रीवा, सीधी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, भिंड दतिया, हरदा, खंडावा में बारिश का अलर्ट है।
40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आंधी-तूफान की चेतावनी है।
 
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम

किस तारीख को होगी बरसात -  16, 17, 18, 19 जुलाई को।

किस-किस जगह होगी बरसात - कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, बांकुरा, हुगली, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और मुर्शिदाबाद में बारिश का येलो अलर्ट है।

50 Kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।  आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट है।

तमिलनाडु में कल का मौसम

बारिश का अलर्ट: 16 जुलाई को।

किस-किस जगह होगी बरसात - लगिरी, कोयंबटूर, डिंडिगुल, थेनी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी।

गर्म हवाएं चलने की संभावना है, लू के थपेड़े पड़ेंगे।

केरल में कल का मौसम

किस तारीख को होगी बरसात -  17 जुलाई के बाद हल्की से मध्यम बारिश होगी।

किस-किस जगह होगी बरसात - तिरुवनंतपुरम, कोच्चि (कोल्लम), कोट्टायम और पतनमथिट्टा।

30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाएं चलने का ही अलर्ट है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News