हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें 5 अगस्त तक की मौसम रिपोर्ट ?
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम क मिजाज पूरी तरह से करवट ले छकाया है आइए जानते है मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार आज से 5 अगस्त तक मौसम कैसा रहने वाला है और कहां-कहां मौसम विभाग ने भारी बारिशका अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। IMD ने 31 जुलाई को प्रदेश के 5 उत्तरी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के अनुसार 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान मानसून प्रदेशभर में पूरी ताकत के साथ लौटेगा और ज्यादातर क्षेत्रों को बारिश होगी।
IMD के अनुसार आज 31 जुलाई को उत्तर-पूर्वी हरियाणा के 5 जिलों में गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं। Haryana Weather
कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार और फतेहाबाद में बूंदाबादी व हल्की बारिश हो सकती है। सिरसा में मौसम खुश्क बना रहेगा।
तेज बारिश होगी : एचएयू
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीशगढ़, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, गोपालपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है जो 1अगस्त तक लगातार बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, परंतु 1 अगस्त रात्रि से मानसून हवाएं उड़ीसा, बिहार , उत्तरप्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
