उदयपुर में आगामी 3 दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी
| Jul 25, 2026, 11:48 IST
Udaipur Times, Udaipur Weather Update, Udaipur Rain Alert: मानसून के दूसरे दौर में अब बरसात का दौर चल पड़ा है। झीलों के केचमेंट एरिया में अच्छी बरसात होने पर इस मानसून सीज़न में पहली बार सीसारमा नदी में आवक शुरू हुई है। सीसारमा नदी का पानी पिछोला झील में समाहित होता है।
बीते 24 घंटे में ज़िले के झाड़ोल में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। पिछले दो दिनों से शहर में अलसुबह वर्षा का दौर जारी है। वहीँ जयसमंद क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने से जयसमंद झील का जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून के एक टर्फ लाइन दक्षिणी राजस्थान से गुजरात होकर महाराष्ट्र में मुंबई तक है जिसके प्रभाव से उदयपुर में बरसात हो रही है। इसका प्रभाव अगले तीन दिनों तक रहेगा।
