Kal Ka Mousam : देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! जाने अपने शहरों का हाल

 | 

Kal Ka Mousam 23 May 2026, कल का  मौसम, कल 23 मई को कैसा रहेगा मौसम : देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mousam 23 May

चलिए जानते है कल 23 मई शनिवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत के राज्यों में में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam 23 May

IMD के मुताबिक अगले 3 दिन दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ‘रेड कलर वार्निंग’ जारी किया है और उसके बाद के लिए ‘ऑरेंज वार्निंग’ जारी किया गया है। आने वाले 6-7 दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। 

दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर ‘लू’ का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam 23 May

दिल्ली-NCR में कल का मौसम 

दिल्ली-NCR (23 से 27 मई): दिल्ली-NCR में भी आने वाले 6-7 दिनों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। I

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश (23 मई): देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदांयू समेत 17 जिलों के लिए गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके साथ ही यूपी के 10 जिलों में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ है। लू चलने की चेतावनी है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर शामिल हैं। Kal Ka Mousam 23 May

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश (23 मई): भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 37 जिलों में लू का अलर्ट है।

बिहार में कल का मौसम

बिहार (23 से 24 मई): बिहार अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में 24 मई तक हीटवेव की भी संभावना है। पटना में गर्मी के साथ आंधी की संभावना है। पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Kal Ka Mousam 23 May

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान (23 मई): भीषण गर्मी से बेहाल राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 23 मई को दोपहर बाद बादल गरजने और कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड (23 मई): मौसम विभाग ने उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam 23 May

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

हिमाचल (23 मई): चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावनाओं के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD के अनुसार, शिमला में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मनाली में आंधी-बिजली गिर सकती है।

पंजाब-हरियाणा में कल का मौसम

पंजाब-हरियाणा (23 मई): पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। पंजाब का फरीदकोट और हरियाणा का सिरसा दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान दर्ज किए जा रहे हैं।दोनों राज्यों के कई शहरों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। Kal Ka Mousam 23 May

हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि  व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। 

इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। Kal Ka Mousam 23 May

ओडिशा में कल का मौसम

ओडिशा (23 मई): भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, बारगढ़, अंगुल, सोनपुर, बौध, बालासोर, कटक, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज, मल्कानगिरी, गंजम, पुरी और खुर्दा सहित कई अन्य जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' (सावधान रहें) जारी किया गया है। हालांकि, क्योंझर, मयूरभंज, कोरापुट, गंजाम, पुरी, खुर्दा, बालासोर और कटक सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है। Kal Ka Mousam 23 May

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर (23 मई): जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम में तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है।

केरल में कल का मौसम

केरल (23 मई से 3 जून): केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। एक जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट और 6 अन्य जिलों में 'येलो' अलर्ट है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। Kal Ka Mousam 23 May---27 मई तक केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 28 मई से 3 जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News