चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी ! देखें IMD की नई रिपोर्ट
Udaipur Times, Chandigarh Weather : चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। कल यानि सोमवार को भी चंडीगढ़ में कई जगह भारी बारिश देखने को मिली थी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। इस लगातार हई बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला है।
दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज 28 और 29 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। Chandigarh Weather
कैसा है मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ समेत राजपुरा, डेराबस्सी, मोहाली, खरड़, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नंगल में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ के आसपास के कई इलाकों में जैसे मोहाली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और जलभराव की संभावना जताई गई है। Chandigarh Weather
पंचकूला और मोहाली का मौसम ?
पंचकूला और मोहाली में भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। हवा में नमी ज्यादा बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतनेको कहा है। भारी बारिश को देखते हुए वहां की स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। Chandigarh Weather
चंडीगढ़ में ऑरेंज
चंडीगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है इसको लेकरमौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार, शहर में कई जगहों पर तेज मानसूनी बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
