हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, देखें 8 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ?
Udaipur Times, Haryana Weather Report : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है आज 3 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए 8 अगस्त तक के मौसम की नई रिपोर्ट जारी कर दी है, आइए देखें नई वेदर रिपोर्ट...
हरियाणा में 4 से 6 अगस्त तक हरियाणा में मानसून होगा सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा उत्तर की ओर बढ़ रही है। साथ ही उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से हरियाणा में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
4 से 6 अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
7 और 8 अगस्त को मौसम में कुछ राहत मिलेगी। आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
लगातार बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
स्रोत: कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
