भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश, देखें 27 मई तक की मौसम रिपोर्ट
IMD Rain Alert, Weather Update 23 May : भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी कर दी है। भीषण गर्मी उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज गर्मी में लोग कई दिनों से लोग हीटवेव का कहर झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा है कि मध्य भारत में अगले सात दिनों तक, पूर्वी भारत में 23-26 मई, उत्तर भारत में 24-29 मई तक यानी कि छह दिनों तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग से जानकारी के अनुसार, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु में अगले चार से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, मॉनसून की बात करें तो 26 मई तक यह केरल में एंट्री ले सकता है। अभी यह बंगाल की खाड़ी, अंडमान निकोबार द्वीप आदि के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। IMD Rain Alert
भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो असम, मेघालय में 23 और 25 मई, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में 23 मई को बारिश, आंधी तूफान व तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 25-27 मई, असम, मेघालय में 26, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23-24 मई को भारी बरसात होगी। IMD Rain Alert
जानकारी के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों में भी केरल, माहे, लक्षद्वीप में 23-26 मई को बारिश, आंधी तूफान व तेज हवाओं का अलर्ट है। इसके अलावा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 26, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 24, 26 और 27 मई, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 25, 26, 27 मई, रायलसीमा में 24-26 मई, तेलंगाना में 23-27 मई को भारी बरसात देखने को मिलेगी। IMD Rain Alert
उत्तर भारत में भी होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार में 23-29 मई, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल में 23-27 मई को तेज बारिश होगी। इसके अलावा, बिजली भी कड़कने की चेतावनी है। IMD Rain Alert झारखंड में 23 और 26-29 मई, बिहार में 24, 28, 29 मई, ओडिशा में 24-27 मई को बारिश होगी। वहीं, ओडिशा में 23 को आंधी आने का अलर्ट है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश देखने को मिलने वाली है। IMD Rain Alert जम्मू कश्मीर में 23-25, हिमाचल प्रदेश में 23 और 29, उत्तराखंड में 23 व 25 मई को बारिश होगी। इसके अलावा तेज हवाएं और बिजली कड़कने का भी अनुमान है।
