राजस्थान के 22 जिलों में होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में आज तेज बरसात का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़-बांसवाड़ा के एरिया में 8 इंच तक पानी बरसा।
मौसम विभाग ने जानकारी दी की तेज बारिश का ये दौर 17 सितंबर शाम 6 बजे बाद शुरू हुआ, जो 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक जारी रहा। इधर बीकानेर में भी शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोलायत इलाके में 3 इंच बरसात हुई। बारिश के कारण दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट आई है।
इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के अलावा फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर के एरिया में शुक्रवार को तूफानी बारिश हुई।
बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट दिखने को मिली है। रात ठंडी होने लगी हैं। सीकर, अजमेर, सिरोही में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।