चंडीगढ़ में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। जिस कारण आज चंडीगढ़ और मोहाली में सुबह से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अगस्त को चंडीगढ़ के आस-पास के इलाके में भी बारिश हो सकती है। इसी के चलते विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं चंडीगढ़ में आज बारिश की चेतावनी दी गई है।
आज और कल मौसम?
विभाग के मुताबिक, आज 18 अगस्त को चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 19 अगस्त को पंजाब में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान चंडीगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 से 23 अगस्त के बीच मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ और मोहाली में अगले कुछ दिनों तक मौसम बदलते रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। विभाग के अनुसार, आने वाले कई दिनों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है। 18 अगस्त को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विभाग ने 20 और 21 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इन दोनों दिनों में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं, 22 अगस्त को भी मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है।
