हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटो में भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में मौसम का मिजाज आज फिर से बदलने वाला है। जिसके चलते विभाग ने ताजा अपडेट जारी की है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले तीन घंटो में हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसलिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 11.07.2026 @ सुबह 6.10 बजे जारी... अगले तीन घंटो में करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़ में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित।