राजस्थान में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है।  IMD और जयपुर मौसम केंद्र के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में उमस और तेज गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। 

 विभाग के अनुसार 2 जुलाई से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दायरा बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
 मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, फिलहाल कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों तक तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। वही जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गई है। 

 मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके बाद मानसून दक्षिण-पूर्वी राजस्थान सहित उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ सकता है।

 नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव  

IMD के अनुसार, समुद्र तल पर पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऊपर मौसमी ट्रफ सक्रिय बना हुआ है। इसके अलावा 2 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे राजस्थान समेत आसपास के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।


जयपुर मौसम केन्द्र ने कई जिलों के लिए मेघगर्जन, आंधी और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है। अजमेर, बांसवाड़ा, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, राजसमंद, सिरोही, टोंक, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और उदयपुर में मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News