राजस्थान में आज होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। प्रदेश में मानसून के असर से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी और 17 जिलों तेज बारिश का यलो अलर्ट है। बीते कल सोमवार को हाड़ौती क्षेत्र (कोटा, बारां, बूंद, झालावाड़) में 12 इंच तक पानी बरसा है।
विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की उदयपुर संभाग में सोमवार को 6 इंच तक बारिश हुई। इसके साथ ही अगले 3 दिन तक तेज बरसात का दौर जारी रह सकता है।
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ अभी बीकानेर, दतिया, उत्तरी मध्य प्रदेश पर स्थित लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज, बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इस सिस्टम के असर से प्रदेश के कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज भी कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई है।
