राजस्थान में आज होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को राज्य के 5 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उदयपुर, अजमेर, करौली, जयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के कुछ इलाकों में 2 से लेकर 7 इंच तक पानी बरसा। जयपुर में भी एक इंच से ज्यादा पानी बरसा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन 14-15 तारीख से राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- लो-प्रेशन सिस्टम अभी मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से पूरे राजस्थान में आज बारिश होने की संभावना है। जबकि 14 अगस्त से पश्चिमी जिलों में मौसम साफ होगा।
