राजस्थान के इन 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज शनिवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन तेज बरसात का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
राजस्थान में मानसून पर अब भी ब्रेक लगा हुआ है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम बरसात हुई है।
विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार 21 जुलाई से मानसून की गतिविधि फिर से शुरू हो सकती है। इस दिन 20 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है।
इसके अलावा , बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर, कोटा और अलवर में हुई है। विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार श्रीगंगानगर सहित 4 जिलों में अब भी दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर है।
आज कहां होगी बारिश
विभाग के मुताबिक आज 18 जुलाई को बाड़मेर बालोतरा, जालोर, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां,झालावाड़ को बारिश की संभावना है। अलवर में भी देर शाम तेज बारिश हुई।
हालांकि, 21 जुलाई से मानसून फिर से एक्टिव हो सकता है। राज्य में 22-23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य भागों में भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 23 से 26 जुलाई के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
