राजस्थान के इन 10 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान के इन 10 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते कल शनिवार को भरतपुर, धौलपुर सहित कई जिलों में 1 इंच तक पानी बरसा। कोटा, बूंदी, दौसा, अलवर, चित्तौड़गढ़ में कई जगह पर हल्की बारिश दर्ज हुई।

इधर, पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी, उमस अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। विभाग के अनुसार रविवार से बारिश थोड़ी और कमजोर होगी।

वहीं, 17,18 अगस्त को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 19 अगस्त से एक बार फिर पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

पिछले 24 घंटे में भरतपुर, सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, कोटा एक इंच तक बरसात हुई। यहां दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। इनके अलावा टोंक, बूंदी, अलवर, चित्तौड़गढ़ में भी हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया की मानसून ट्रफ अभी उत्तर भारत में फिरोजपुर, रोहतक, औरय्या, सीधी होकर लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से गुजर कर झारखंड होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके चलते प्रदेश में आज से बारिश का दौर थोड़ा और धीमा पड़ने की संभावना है। 17, 18 अगस्त को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News