राजस्थान के इन 18 जिलों में होगी भीषण बारिश, IMD का अलर्ट जारी

 | 
राजस्थान के इन 18 जिलों में होगी भीषण बारिश, IMD का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है जिससे लोगों को गर्मी और उमस से रहत मिली है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की  मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों में शिफ्ट होने से राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर हो गया।

शुक्रवार को भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान जोधपुर संभाग के साथ उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य में 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए जयपुर, भरतपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अलवर के टहला में 64MM, लक्ष्मणगढ़ में 39, तिजारा में 60, किशनगढ़बास में 30, खैरथल में 25, प्रतापगढ़ में 29 और अलवर शहर में 30MM पानी बरसा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News