हरियाणा में इन जिलों में भारी बारिश ! 16 जिलों में अलर्ट जारी, देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में इन जिलों में भारी बारिश ! 16 जिलों में अलर्ट जारी, देखें नई मौसम रिपोर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए  प्रदेश में दो दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज मंगलवार सुबह यमुनानगर, पंचकूला और फरीदाबाद में तेज बारिश हुई। इसके साथ ही दोपहर को गुरुग्राम और भिवानी में भी तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में प्रदेश के तीन जिलों झज्जर, बहादुरगढ़, रोहतक में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी में मध्यम और हिसार, फतेहाबाद, जींद, हांसी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बारिश की सम्भावना जताई है।

बारिश की वजह से गुरुग्राम में जहां मुख्य मार्ग पर रोड दो-दो फीट तक भारी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आधा मानसून सीजन बीत चुका है। लेकिन प्रदेश में अब तक 134.8 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 27% कम है।

IMD के मुताबिक, 1 जून से 26 जुलाई 2026 तक कुछ जिलों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है, जबकि कई जिले अब भी सामान्य से काफी कम वर्षा का सामना कर रहे हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और चरखी दादरी समेत कई जिलों में मानसूनी बारिश सामान्य श्रेणी में रही है।

 सिरसा में 42.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 62% कम है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News