हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है।  हरियाणा में मानसून का दौर लगातार जारी है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सर्वाधिक 57.5 मिमी, गुरुग्राम में 51.5 मिमी और पंचकूला में 50.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 विभाग ने आज यमुनानगर व आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन 7 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना जताई हैं। वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में मौसम शुष्क बना रहेगा।

 कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में अभी बादलवाही के साथ उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News