हरियाण के इन जिलों में झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसका असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आज सुबह से फरीदाबाद और रेवाड़ी जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक बारिश गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद में रिकॉर्ड की गई।
IMD ने आज प्रदेश के 10 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और चरखी दादरी में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जहां कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
वहीं दूसरी और प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण 7 और 8 अगस्त को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी।
