राजस्थान के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 | 
 राजस्थान के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। प्रदेश के 17 जिलों में आज भी तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर सहित आसपास के एरिया में सुबह से बारिश का दौर जारी है। वहीं, कल सोमवार को अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई।

 विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश का ये दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के सीकरी में 102MM हुई। भरतपुर जिले में रविवार रात से सोमवार शाम तक लगातार बारिश का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में भी सोमवार दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई। राजधानी में सोमवार देर फिर से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी है।

मौसम विभाग ने बताया है की मानसून ट्रफ अभी अमृतसर, निजामाबाद, शाहजहांपुर, वाराणासी से होकर लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से होकर झारखंड, उड़ीसा होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इस कारण उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी से लगते राजस्थान के इलाके (भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली समेत अन्य कई जिलों) में बारिश का दौर अगले ​तीन दिन जारी रहने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News