राजस्थान के इन जिलों में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश के भरतपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग में बारिश की गतिविधि तेज हो गई है। इसके साथ ही विभाग ने आज 5 अगस्त को 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को करौली, भरतपुर, अलवर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के पूर्वी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से अगले कुछ दिन उत्तर-पूर्वी जिलों में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है। वहीं, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में 7, 8 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले कुछ दिनों से एक्टिव मानसून के कारण दिन के तापमान में भी 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हनुमानगढ़, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, अलवर, गंगानगर, सीकर के अलावा जयपुर से लगते कुछ जगहों में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात डीग के पास रारह एरिया में 66MM बरसात दर्ज हुई।
