राजस्थान के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 29 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल शनिवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर संभाग में हुई, जहां करीब 2 इंच तक पानी बरसा। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राज्य में बारिश का ये दौर 16 सितंबर तक दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में जारी रहेगा। जबकि पश्चिमी जिलों में अगले सप्ताह के आखिरी से मानसून की विदाई का चरण शुरू हो सकता है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 46MM दर्ज हुई। बांसवाड़ा, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, जयपुर, राजसमंद, सीकर, नागौर, पाली, कोटा, डूंगरपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां और अजमेर जिलों में भी एक इंच तक पानी बरसा।

मौसम विभाग ने बताया है की मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, राजगढ़, बैतूल से होकर लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़, गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। लो-प्रेशर सिस्टम दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के ऊपर एक्टिव है, जो अभी पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी ​दिशा तक आगे बढ़ रहा है। जिसके चलते 2-3 दिन राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News