राजस्थान के इन जिलों में आज होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 36 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम की दिशा थोड़ी दक्षिण की तरफ होने से राज्य में रविवार को बारिश कम हुई।
जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के एरिया में मौसम साफ रहा। कोटा, उदयपुर संभाग के एरिया में दोपहर से हल्के बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विभाग के मुताबिक, इस सिस्टम का असर 16 सितंबर तक रहने का अनुमान जताया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सिरोही, जालौर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, धौलपुर, कोटा, बारां, झालावाड़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बताया की वर्तमान में मानसून ट्रफ सामान्य से थोड़ी दक्षिण दिशा में शिफ्ट हो गई। आज ये जैसलमेर, कोटा होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम से गुजर कर विदर्भ, राजनंदगांव, भवानीपटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
वही पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के इलाकों में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री दर्ज हुआ।