हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

 | 
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। इसके साथ ही प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है, जबकि यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। आज सुबह से पानीपत में तेज बारिश और झज्जर में बूंदाबांदी हुई, इसके अलावा हिसार, रेवाड़ी और सोनीपत में बादल छाए हुए है।

विभाग के अनुसार, मौसम के दोबारा से एक्टिव होने के पीछे मानसूनी टर्फ है, जो फिलहाल अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बनी हुई है। दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर सक्रिय लो-प्रेशर एरिया से जम्मू तक एक ट्रफ बनी हुई है।

जिसके चलते प्रदेश में 24-25 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। जबकि 28 जुलाई को उत्तर, पूर्व और दक्षिण हरियाणा के बड़े हिस्से में भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।


हरियाणा में मानसून अब धीरे-धीरे दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश के अनेक जगहों  पर हल्की से मध्यम बारिश तथा अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बताई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News