Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर, चूरू के एरिया में बारिश के साथ ओले गिरे। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर में धूलभरी आंधी और घने बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया।
प्रदेश में हुए मौसम के इस बदलाव से रात में अचानक ठंड बढ़ गई। शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहने और अगले दो-तीन दिन में तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है।
विभाग ने बताया की सोमवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से आए तेज अंधड़ के कारण श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में धूल का गुबार छा गया। कुछ देर बाद यहां तूफानी बारिश शुरू हो गई। सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, टोंक के एरिया में भी तेज बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात सीकर के लोसल में 47MM दर्ज हुई।
मौसम विभाग ने आज से राज्य में मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।