हरियाणा के इन जिलों में हुई भीषण बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में हुई भीषण बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। साथ ही हरियाणा में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, करनाल, फतेहाबाद में आज सुबह अच्छी बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।  पानीपत में आज तेज बारिश हुई।


मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश में पूरी तरह से दस्तक देगा। इसके अलावा विभाग ने 7 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पंचकूला और चंडीगढ़ के आस-पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

वही दूसरी और  दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में तेज आंधी चलने की संभावना है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को हिमाचल से प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई थी। जिससे पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में तेज बारिश हुई। 

बारिश का अलर्ट

विभाग ने उत्तर और पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और कुरुक्षेत्र के क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा  रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद के अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बादलवाई व छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News