हरियाणा के इन जिलों में हुई भीषण बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिसके चलते गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, भिवानी, पानीपत, नारनौल, हांसी, महेंद्रगढ़, रोहतक और सोनीपत में आज तेज बारिश हुई। सोनीपत में सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही।
इसके अलावा, विभाग ने झज्जर, नूंह, पलवल, यमुनानगर और चरखी दादरी में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा 78.0 मिमी बारिश पलवल जिले में दर्ज की गई।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा इस समय फिरोजपुर, रोहतक, शाहजहांपुर, कानपुर, डेल्टागंज और डिगा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
इसके साथ ही राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से हरियाणा में मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते 7 और 8 अगस्त के दौरान गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है
