राजस्थान के इन जिलों में हुई तूफानी बारिश, जाने विभाग की ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में हुई तूफानी बारिश, जाने विभाग की ताजा अपडेट 

Udaipur Times,Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा  है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की आज जयपुर के कई इलाकों में सोमवार सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। वही, दूसरी और रविवार को पाली, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर सहित पश्चिम के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई थी। विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा बरसात ब्यावर के जैतारण में 146MM (5.50 इंच से ज्यादा) दर्ज हुई।

 प्रदेश में अगले एक सप्ताह (आज से) मानसून के कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ लाइन रविवार को उत्तर की तरफ शिफ्ट हो गई। इससे अब जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में बारिश में कमी होगी। इसके अलावा 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां चलेंगी।

प्रदेश में  कल रविवार (2 अगस्त) पाली के रोहट में 67, रायपुर में 54, भीलवाड़ा के डाबला में 42, बिजौलिया में 36, कछौला में 26, बूंदी के इंद्रगढ़ में 17, तालेड़ा में 11 और बूंदी शहर में 20 मिमी बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, कोटा, दौसा, बीकानेर, बारां जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News