हरियाणा के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के 6 जिलों में आज गुरुवार को फरीदाबाद, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में तेज बारिश हुई। वहीं, यमुनानगर-फतेहाबाद और हिसार में भी बूंदाबांदी हुई। विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई है।

इसके अलावा विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तरी हरियाणा के जिलों अंबाला, पंचकूला में रात में हल्की बारिश पड़ सकती हैं, जबकि मध्य और दक्षिणी जिलों में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने बताया की इससे पहले मानसून सीजन में प्रदेश में 24% कम बारिश दर्ज की गई थी। प्रदेश में 1 जून से 16 जुलाई तक सामान्य 129.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 98.1 मिमी ही दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में सर्वाधिक 202.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सिरसा में सबसे कम 27.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 65 प्रतिशत कम है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News