हरियाणा के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में आज सावन के पहले सोमवार पर कई जिलों में बारिश हुई है। विभाग ने जानकारी दी है की पहले नूंह में तेज बारिश हुई। इसके बाद नारनौल और महेंद्रगढ़ में भी बारिश हुई। जिससे लोगो को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है
जानकारी के लिए आपको बता दें की मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक 3 और चार अगस्त को प्रदेश के अलग -अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने बताया की जुलाई में सामान्य से 26% कम बारिश हुई है। जुलाई में 150.5 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है, लेकिन इस बार सिर्फ 111.7 मिमी. बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, हरियाणा में रविवार के मुकाबले सोमवार को औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
