हरियाणा के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, जाने विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव हो चुका है। आज सुबह पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और गुरुग्राम में बारिश हुई। साथ ही जींद में भी बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगो को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने मौसम सिस्टम की वजह से हरियाणा में मानसूनी हवाएं तेज होंगी। इसके असर से 4 से 6 अगस्त के बीच हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वही, कुछ जगहों पर अच्छी या तेज बारिश भी हो सकती है।
विभाग ने बताया की 7 और 8 अगस्त को मौसम में कुछ बदलाव रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
