हरियाणा के 11 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के 11 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मौसम में फिलहाल बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।  28 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज मौसम विभाग ने किसी भी जिले में चेतावनी जारी नहीं की है।

विभाग के मुताबिक, 28 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा बारिश का दौर छिटपुट रहने की संभावना है।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि यह सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। इसके बाद बालसमंद में 34.1 और सिरसा में 34 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 सितंबर के बाद प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News