चंडीगढ़ में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
चंडीगढ़ में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Chandigarh Weather : चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। जिसके चलते चंडीगढ़ में आज  शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थित बन गई। इससे पहले गुरुवार को भी चंडीगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। बारिश से मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में शहर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

चंडीगढ़ में 14 से 19 अगस्त तक बारिश होगी जिसके चलते विभाग ने अलर्ट जारी किया है।  इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।  विभाग के अनुसार, 14 से 16 अगस्त के बीच आसमान में घने बादल छाए रहेंगे।  इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।  17 अगस्त को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News