हरियाणा में 3 दिन होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में 21 अगस्त की रात से मानसूनी हवाएं एक बार फिर जोर पकड़ने वाली हैं। उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन आकार ले रहा है।
विभाग के मुताबिक मानसून टर्फ की अक्षय रेखा अमृतसर, नजीबाबाद और फतेहगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इस मौसमी बदलाव से 21 अगस्त की रात से 23 अगस्त के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक एक अगस्त से 20 अगस्त तक हरियाणा में सामान्य से 17% कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 अगस्त के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहने, गर्जना होने और मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। दिन का तापमान थोड़ा गिरेगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं 24 अगस्त के बाद मानसून की टर्फ लाइन हिमालय की तलहटी की तरफ खिसक जाएगी। इसके असर से राज्य में बारिश की गतिविधियां थमेंगी और मौसम केवल परिवर्तनशील बना रहेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में 99.5 मिमी और यमुनानगर में 66.5 मिमी दर्ज की गई।
