Udaipur Times, Haryana Weather, चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। हरियाणा से मानसून की विदाई के बाद से गर्मी और उमस बढ़ गई है। तेज हवा के चलते रात में ओस भी कम पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को हिसार में यह 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दादरी में 37.1, पलवल में 37.7, रेवाड़ी में 37.1, फरीदाबाद में 37.6 डिग्री तापमान रहा।
वहीं, रात का औसत तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। यह अम्बाला में 24.3, नूंह में 25.2, कुरुक्षेत्र में 24 डिग्री दर्ज किया गया। अम्बाला में रात का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री तक ज्यादा है। Haryana Weather
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 6 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। 6 से 9 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। Haryana Weather
6 अक्टूबर को यमुनानगर व पंचकूला, 7 को अम्बाला, पंचकूला और यमुनानगर में बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ों में कई जगह आंधी के साथ बारिश की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी।