हरियाणा में अगले 3 घंटे में आएगी तेज बरसात ! गुरुग्राम समेत कई जिलों में IMD का अलर्ट

 | 
हरियाणा में अगले 3 घंटे में आएगी तेज बरसात ! गुरुग्राम समेत कई जिलों में IMD का अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में  मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा के मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर हाल ही में नई रिपोर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में कई जिलों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटों मे पानीपत, करनाल, सोनीपत,  रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है। 

आइए देखें मौसम की पूरी अपडेट

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  - भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 05.07.2026 @ दोपहर 12.25 बजे जारी... अगले तीन घंटो में पानीपत, करनाल, सोनीपत,  रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी संभावित।

मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, सागर, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून, मंडी  तक बनी हुई है। मानसून की अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना से उत्तरी अरबसागर, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में अगले तीन चार दिनों में मानसून के बढ़ने की संभावना है जिससे मानसूनी नमी वाली हवाएं हरियाणा राज्य की तरफ आने तथा पंजाब पर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना से हरियाणा में 6 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से राज्य में 1 जुलाई देर रात्रि से मौसम में बदलाव व प्रीमानसून बारिश की संभावना बन रही है।  राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बन रही है। जिस

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News