हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में होगी भीषण बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा , पंजाब और चंडीगढ़ में होगी भीषण बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Weather Update : हरियाणा समेत चंडीगढ़ और पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हिमाचल में मानसून की एंट्री आज मंगलवार को हो गई है। विभाग ने बताया कि मानसून जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ हिमाचल में भी प्रवेश कर गया। जिसके चलते 4 जुलाई तक इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

वहीं दूसरी और पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री अगले 3 से 4 दिन में होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 दिन दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा की ओर बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल है। इससे 2 से 6 जुलाई के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है।

30 जून को हिमाचल तक पहुंचा मानसून: मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 30 जून यानी आज मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों तथा हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में आगे बढ़त दर्ज की है।

अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूरे दमन एवं दीव, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 2 से 4 जुलाई तथा 6 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में 2 से 6 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News