हरियाणा में आज होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की उत्तर भारत में बने नए मानसूनी तंत्र और उत्तरी हरियाणा पर बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते प्रदेश में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से जोर पकड़ रही हैं। जिसकी वजह से आज मानसूनी सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विभाग ने बताया की प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बीते कल मंगलवार को पंचकूला और इससे लगते इलाकों में भारी बरसात के बाद घग्गर समेत दूसरे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया।
आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बरिश के आसार है।
वहीं पश्चिमी जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
