आज राजस्थान में होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। प्रदेश में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आपको बता दें की कल शुक्रवार को भी भी राजस्थान के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश का दौर जारी रहा।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर और भरतपुर संभाग के कई हिस्सों में 3 इंच तक बरसात दर्ज की गई। भरतपुर, अलवर, सीकर और चूरू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया।
मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अलवर, तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, भरतपुर, चूरू जिले में तीन इंच तक बारिश हुई। इसके अलावा बारां, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
