हरियाणा-राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में होगा तूफानी बारिश का हमला ! मौसम विभाग का बड़ा ऐलान
Weather Report : देशभर में एक तरफ जहां मौसम का मिआज पूरी तरह से बदला हुआ है, वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया हैं। एक तरफ धरती आग उगल रही है वहीं दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ मौसम तेजी से करवट ले रहा है।
IMD ने साफ कर दिया है कि अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी गतिविधियों के मिश्रण से ऐसा सिस्टम तैयार हों रहा है जिससे मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बताया है की कई राज्यों में धूल भरी आंधी, तेज बारिश और 70 KM प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। Weather Report
मौसम विभाग ने बताया है की केरल में मानसून की आधिकारिक एंट्री अगले 48 घंटे में होने वाली है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार प्री-मानसून गतिविधियां के कारण कई राज्यों में अचानक तेज आंधी और ओलावृष्टि का खतरा है। दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का मानना है कि जून की शुरुआत में देशभर में मानसून की रफ्तार तेजी पकड़ सकती है। Weather Report
वेदर सिस्टम
IMD के अनुसार मध्य उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, असम और बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ नया पश्चिमी विक्षोभ भी बढ़ रहा है। Weather Report
अगले तीन दिनों के भीतर कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने के आसार है। Weather Report
दिल्ली-NCR में मौसम
दिल्ली-NCR में 28 मई गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।
यूपी में आंधी-बारिश
उत्तर प्रदेश में IMD ने 29 मई को कई इलाकों में तेज आंधी चलने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। Weather Report
बिहार में भारी बारिश
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि तेज हवाएं चलने का अनुमान है। Weather Report
राजस्थान में तूफानी बदलाव
राजस्थान में 28 मई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 से 31 मई के बीच धूल भरी आंधी और बारिश हो सकती है।
पंजाब-हरियाणा में बारिश
पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच कई इलाकों में बारिश बताई है। तेज हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Weather Report
28 और 29 मई को मौसम ज्यादा उग्र हो सकता है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि का खतरा है।
उत्तराखंड-हिमाचल में मौसम
उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़ और रानीखेत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। Weather Report
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है और तेज हवाएं चल सकती हैं।
मध्यप्रदेश में हीटवेव
मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। Weather Report
महाराष्ट्र में रेड अलर्ट
महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने कुछ इलाकों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बारिश का दौर
असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में अगले कई दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है। Weather Report
मानसून की दस्तक
केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मानसून की गतिविधियां तेजी पकड़ रही हैं। अगले 48 घंटे में केरल में मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट बताया है।
