हरियाणा के इन जिलों में होगा तूफानी बारिश का हमला, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगा तूफानी बारिश का हमला, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिस कारण प्रदेश में बारिश के आसार हैं।  मौसम विभाग ने आज (रविवार को) प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और 7 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

विभाग के अनुसार, 27 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कैथल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक और जींद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। दक्षिण हरियाणा के इन जिलों में बारिश का दायरा सीमित रहने की संभावना है।

विभाग के मुताबिक, 27 सितंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 27 सितंबर को विशेष रूप से उत्तरी और मध्य हरियाणा के जिलों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 और 29 सितंबर को प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News