यूपी-हरियाणा और राजस्थान समेत 15 राज्यों में आज से 3 दिन तक होगी जमकर बारिश, देखें मौसम विभाग का नया अलर्ट

 | 

Weather Update : यूपी हरियाणा समेत देशभर के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदलने वाला है। नौतपा का आज पानवा दिन है और देश भर में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है लेकिन इसी बीच लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए राहत भरी खबर आ रही है। 

IMD) के मुताबिक, अगले 72 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। Weather Update

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत 15 से ज्यादा राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। हालांकि, राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी भी लू का असर बना रह सकता है।

क्यों बदल रहा है मौसम?

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ नमी पहुंच के कारण प्री-मॉनसून गतिविधियां भी तेज हो रही हैं, अगले कुछ दिनों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश देखने को मिल सकती है। Weather Update

बारिश का अलर्ट?

IMD ने बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी यूपी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश होने वाली है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। Weather Update

राजस्थान

जयपुर समेत कई जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कई ईलाकों में हीटवेव का असर अभी जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली

दिल्ली-NCR, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में गरज-चमक और धूलभरी आंधी के आसार बने हुए हैं। Weather Update

बिहार

बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

पहाड़ी राज्य

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, तेज हवाएं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

IMD के मुताबिक मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। Weather Update

मॉनसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है।

29 मई से बढ़ सकती है प्री-मॉनसून बारिश

IMD के संकेत बताते हैं कि 29 मई से 5 जून के बीच देश के बड़े हिस्से में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो सकती हैं। दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान:

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में कई जगह अच्छी बारिश हो सकती है। Weather Update

अगले 3 दिन मौसम कैसा रहेगा?

तारीख    मौसम का अनुमान

29 मई    उत्तर भारत में गर्मी से आंशिक राहत, कई राज्यों में आंधी-बारिश
30 मई    दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार में तापमान गिर सकता है
31 मई    प्री-मॉनसून गतिविधियां और तेज होने के संकेत Weather Update

लगातार कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद अब मौसम करवट लेता दिख रहा है। अगले तीन दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं से राहत मिल सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News