राजस्थान के इन 11 जिलों में आज होगी तूफानी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

 | 
राजस्थान के इन 11 जिलों में आज होगी तूफानी बारिश, IMD का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जो अगले दो दिन भी जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया की बीते 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वही, खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश में बुधवार को तापमान में भी काफी अंतर देखने को मिला। श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर रहने वाली हैं। जिस कारण जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इससे जुड़ा सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है। आज 20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News