हरियाणा के इन 12 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, जाने IMD का बड़ा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हो रही है। IMD (मौसम विभाग) के मुताबिक प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में दो दिन तक कमी बनी रहेगी। वही, आज राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विभाग ने जानकारी दी है की कल भी बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी और केवल कुछ ही स्थानों पर हल्की बौछारें गिरेंगी। इसके बाद , 14 और 15 अगस्त को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अच्छी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD के अनुसार आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
