राजस्थान के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी

 | 
राजस्थान के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कल बुधवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर समेत कई ​इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

इसके साथ ही श्रीगंगानगर में तूफानी बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है। वहीं, सितंबर में भी तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ है।

बीते 24 घंटे के दौरान राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, पाली 2 इंच तक पानी बरसा। वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर में बारिश के साथ तेज हवा चली। कुछ जगहों पर ओले गिरे।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीकानेर संभाग के जिलों में बुधवार को तेज गर्मी रही। दिन में सबसे ज्यादा तापमान झुंझुनूं के पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News