चंडीगढ़ समेत इन जगहों पर होगी भीषण बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Weather Update : चंडीगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है जिसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक 14 से 18 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा चंडीगढ़ के आस पास स्थित पंचकूला और मोहाली में भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। विभाग ने 14 से 16 अगस्त के बीच पंचकूला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है की आने वाले तीन दिन लोगों को यहां थोड़ा संभल कर रहना होगा। वहीं दूसरी तरफ मोहाली में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है, लेकिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब मजबूत हो रहा है। अगले 12 घंटे में इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने से पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर असर पड़ सकता है।
वहीं, दक्षिण हरियाणा के ऊपर भी एक मौसम सिस्टम सक्रिय है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का भी प्रभाव बना हुआ है। इन सभी सिस्टम के चलते चडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 18 अगस्त के बीच पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।
