राजस्थान में होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान में होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने ताजा जानकारी देते हुए बताया है की मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ने लगा। आज केवल 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष जगह मौसम साफ रहा।

पश्चिमी राजस्थान में पाकिस्तान की बॉर्डर से लगे एरिया के अलावा उदयपुर संभाग के एरिया में हल्के बादल छाए रहे। चित्तौड़गढ़ के कुछ इलाकों में दिन में हल्की बारिश हुई।

इसके अलावा जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 4-5 दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। 

मौसम विभाग ने बताया की मानसून की विदाई का चरण शुरू होने के साथ प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ गया। रविवार को उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भरतपुर समेत कुछ जगहों पर दोपहर में बादल छाने के बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के कपासन में 13MM, डूंगला में 3, भरतपुर के भुसावर में 3, उदयपुर के भींडर में 5, कानोड़ में 4, जोधपुर में 4.5 और बारां जिले के शाहबाद में 8MM बरसात दर्ज हुई।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News