राजस्थान में आज होगी तूफ़ानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान में आज होगी तूफ़ानी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में मानसून का असर दिखाई दे रहा  है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए आज रविवार को प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तीन जिलों (जालोर, पाली, सिरोही) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने बताया की, कल से मानसून के कमजोर होने की भी आशंका है। वही दूसरी और उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी हिस्सों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर) में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी (कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर संभाग) के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 60 मिमी और उदयपुर के पास सलूंबर में 57 मिमी दर्ज की गई। 

मौसम विभाग की ताजा जानकरी के अनुसार 3 अगस्त से प्रदेश में मानसून कमजोर होगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश समय मौसम साफ रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून ट्रफ 3-4 अगस्त से उत्तर भारत की तरफ शिफ्ट हो सकती है, जिसके असर से बारिश की गतिविधियां उत्तर भारत की तरफ बढ़ेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News