हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा के इन जिलों में होगी तूफानी बारिश, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Haryana Weather :  हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में आज से 13 अगस्त तक प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना है। विभाग ने 10, 11 और 13 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

इसके अलावा12, 14 और 15 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान 10, 11 और 13 अगस्त को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका हैं। यमुनानगर में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता की जरूरत है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 13 अगस्त के दौरान मानसून की गतिविधियां प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिल सकती हैं। यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी और चरखी दादरी में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News